..................... Saif Ali Khan trapped on charges of assault, action will start soon - Hindi Filmibeat

Saif Ali Khan: मारपीट के आरोप में करीना के पति फंसे सैफ अली खान, जल्द शुरु होगी कारवाई

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan: कपूर खानदान के दमाद बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन मुश्किलों में फंसलते नजर आ रहे हैं, दरअसल 11 साल पहले सैफ अली खान ने ताज होटल के एक रेस्टोरेंट में मारपीट की थी, अब उसपर अगले महीने से सुनवाई शुरू होने की संभावना है। अब देखना होगा कि करीना कपूर के पति इस मामले में गुनाहेगार या नहीं।

बैसे तो सैफ अली खान इ दिनों अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। जब से इसका टीजर रिलीज हुआ है, तब सबसे पहले रावण के किरदार पर ही आपत्ति उठनी शुरू हुई थी।

दरअसल यह पूरा मामला ऐसे है कि, अभिनेता सैफ अली खान तथा दो अन्य लोगों द्वारा मुंबई के एक होटल में दक्षिण अफ्रीका के कारोबारी और उनके ससुर से मारपीट का आरोप लगा था अब इस घटना के 11 साल बाद सुनवाई अगले महीने से शुरू होने की संभावना है।

एस्प्लेनेड कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 24 अप्रैल को सैफ अली खान और उनके दो दोस्तों- शकील लड़ाक और बिलाल अमरोही के खिलाफ आरोप तय किये। कोर्ट ने इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए गवाहों को भी पेश होने के लिए समन जारी किया है।

तो अब इस मामले में अगली सुनवाई 15 जून को होगी। बता दें कि कारोबारी इकबाल मीर शर्मा ने 22 फरवरी 2012 को ताज होटल के वसाबी रेस्टोरेंट में कथित रूप से हुए झगड़े के बाद एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। खैर आगे मामला में क्या होगा देखना होगा।

जिस वक्त यह घटना हुई उस समय मौके पर उस समय अभिनेत्री करीना कपूर खान, उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा समेत कुछ और दोस्त भी थे। पुलिस के अनुसार, जब इकबाल मीर शर्मा ने अभिनेता और उसके दोस्तों की बातचीत का विरोध किया तो सैफ अली खान ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी और मारपीट की।

गौरतलब है कि सैफ अली खान अपने काम से काम करने रखने वाले व्यक्ति के तौर पर ही जाने जाते हैं, फैंस उनको काफी पसंद करते हैं। सोशल लाइफ से अकसर ही एक्टर दूर रहते हैं परंतु विवादों में आए दिन फंस जाते हैं कभी फिल्मों की वजह से तो कभी पर्सनल लाइप की वजह से।

Read more about: saif ali khan kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X