जानिये छोटे नवाब सैफ की प्रॉपर्टी की कीमत

सूत्रों के अनुसार "मंसूर अली खान ने अपनी सारी प्रॉपर्टी सैफ के नाम की है जिसमें पटौदी हाउस और बाकी के पटौदी खानदान की जायदाद शामिल है। पटौदी हाउस और बाकी पूरी जायदाद को मिलाकर सैफ के नाम कुल 750 करोड़ी की जायदाद है। खबर ये भी है कि पटौजी खानदान की दोनों बेटियों सोहा अली खान और सबा अली खान के नाम भी पटौदी खानदान की जायदाद का कुछ हिस्सा है।"
सैफ अली खान और करीना कपूर की हाल ही में हुई शादी के समय ही ये खबर आई थी कि शादी के बाद पटौदी खानदान मिलकर प्रॉपर्टी से जुड़े सभी मसलों पर बात करेगा और सभी मामलों को सुलझाएगा। सैफ अली खान की मां और मंसूर अली खान की पत्नी शर्मिला टैगोर इस मामले में अपने पति की जगह बंटवारा करेंगी।
फिल्हाल इस वक्त सैफ अली खान अपनी फिल्म रेस 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपनी व्यस्तता के चलते करीना और सैफ दोनों ने अपने हनीमून को भी टाल दिया है। लेकिन जल्द ही दोनों अपने व्यस्त स्केड्यूल से समय निकालकर अपने हनीमून का प्लान करेंगे और साथ ही सैफ अली खान अपने परिवार के साथ बैठकर जमीन जायदाद के मसले पर भी विचार करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications