चार फिल्म नहीं.. बैक टू बैक 5 फिल्में करने वाले हैं ये KHAN स्टार!
सैफ अली खान विपुल शाह की अगली फिल्म में डॉक्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं।
सैफ अली खान इन दिनों एक के बाद एक कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। उनकी इस 3 चार फिल्में रिलीज होंगी और हर फिल्म में वो अलग अलग तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं। पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप होने के बाद सैफ अली खान ने ऐसा लगता है पूरी तरह से कमान संभाल ली है।
सैफ अली खान की लगभग दो साल के बाद रंगून आई जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस साल सैफ की शेफ, कलाकंदी और बाजार रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा भी वो कुछ और फिल्में फाइनल कर चुके हैं जिस पर जल्दी ही काम शुरू किया जाएगा।
सैफ अली खान के बारे में ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि वो अपनी विपुल शाह की अगली फिल्म में डॉक्टर के किरदार में नजर आएंगे। जी हां और सैफ अली खान काफी समय बाद इस तरह के किरदार में नजर आएंगे। विपुल शाह ने इस फिल्म के बारे में बताया कि वो सैफ को इस फिल्म की स्क्रिप्ट 2009 में पहली बार सुनाए थे और तब से सैफ इस प्रोजेक्ट में इंटरेस्टेड हैं।
ये फिल्म भारत में लोगों के बीच ड्रग टेस्टिंग को लेकर बढ़ती दिलचस्पी है। उन्होंने ये भी कहा कि इसके उपर काफी रिर्सच किया गया है उसके बाद फिल्म की कहानी लिखी गई है। बहरहाल आगे की स्लाइड्स पर देखिए सैफ की आने वाली फिल्मों पर एक नजर।


Click it and Unblock the Notifications