अजय देवगन की धमाकेदार फिल्म- और विलेन बनेंगे ये KHAN स्टार- जबरदस्त एंट्री
जबसे अजय देवगन ने अपनी फिल्म तानाजी की घोषणा की है। फिल्म काफी चर्चा बटोर रही है। तानाजी एक बॉयोपिक फिल्म है, जिसे काफी बड़े बजट पर तैयार किया जा रहा है। खैर, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की इस फिल्म में बतौर विलेन सैफ अली खान एंट्री ले सकते हैं। जी हां, 12 सालों के बाद ये दो स्टार फिर साथ दिख सकते हैं।
EXCLUSIVE: झिंगाट करते करते, जानें किससे पड़ गई जाह्नवी कपूर को जोर की डांट
तानाजी की शूटिंग सितंबर 2018 से शुरु हो सकती है। लिहाजा, जल्द ही फिल्म के बाकी कास्ट के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। तानाजी अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म के वीएफएक्स पर काफी खर्च किया जाने वाला है। अजय देवगन की अपनी वीएफएक्स कंपनी इस फिल्म पर काम कर रही है।

कोई शक नहीं कि अजय देवगन की इस फिल्म का हमें बेसब्री से इंतजार है.. क्योंकि शायद पहली बार अजय देवगन को इस तरह के अवतार में देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान और अजय देवगन को भी एक बार फिर आमने सामने देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications