प्रभास स्टारर आदिपुरूष के रावण सैफ अली खान, ये होंगी सीता, शानदार स्टारकास्ट
प्रभास स्टारर आदिपुरूष का एलान होने के बाद अब फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की कास्टिंग तय हो रही है। फिल्म में जहां प्रभास, राम के रोल में नज़र आने वाले हैं वहीं अब ओम राउत ने रावण के रोल के लिए सैफ अली खान को अप्रोच किया है। सैफ, ओम राउत की फिल्म तान्हाजी में भी विलेन का किरदार निभा चुके हैं।
वहीं अगर खबरों की मानें तो कीर्ति सुरेश को फिल्म में सीता के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। गौरतलब है कि फिल्म में विलेन का भी रोल उतना ही दमदार बताया जा रहा है, जितना कि हीरो का।

अगर बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो ओम राउत, सैफ अली खान के साथ तान्हाजी में काम करके उनके काम से बेहद प्रभावित थे। हालांकि, सैफ अपने किरदार से ज़्यादा संतुष्ट नहीं थे। इसलिए इस बार सैफ फिल्म तभी करेंगें जब हीरो और विलेन दोनों के किरदार टक्कर के होंगे।
प्रभास स्टारर ये फिल्म 2021 में फ्लोर पर जाएगी और 2022 में रिलीज़ होगी। फिलहाल फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर तेज़ी से काम चल रहा है। वहीं अगर सैफ के करियर ग्राफ को देखें तो इस समय वो कोई भी एक्सपेरिमेंट करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












