..................... होमी भाभा का किरदार निभाएंगे सैफ अली खान | Saif Ali Khan to play nuclear physicist Homi Bhabha in upcoming film ‘Assassination of Homi Bhabha’ - Hindi Filmibeat

वैज्ञानिक होमी भाभा पर बन रही है बिग बजट बॉयोपिक, टाइटल भी फाइनल- सैफ अली खान हुए लॉक!

भारत के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में से एक होमी भाभा के जीवन पर फिल्म बन रही है, जिसमें उनकी भूमिका सैफ अली खान निभाते नजर आ सकते हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट की यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनने वाली है। यदि सब प्लान के मुताबिक रहा तो फिल्म 2022 की शुरुआत में फ्लोर पर आ जाएगी। होमी जहांगीर भाभा परमाणु भौतिक विज्ञानिक थे, जिन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो होमी जहांगीर भाभा की रहस्‍यमयी मौत पर आधारित एक बायॉग्राफिकल ड्रामा को सैफ अली खान ने साइन किया। रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रॉडक्‍शन ने इसका टाइटल Assassination of Homi Bhabha दिया है।

Saif Ali Khan

फिल्म के निर्देशक होंगे विक्रमजीत सिंह। जिन्होंने इससे पहले 2015 में आई रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और जैकलीन स्‍टारर 'रॉय' का डायरेक्‍शन किया था।

जहां सैफ ने प्रॉजेक्‍ट साइन कर लिया है, वहीं मेकर्स बाकी की कास्‍ट को फाइनल कर रहे हैं। इसमें भाभा की सिक्‍यॉरिटी में नियुक्‍त एजेंट की कास्टिंग भी शामिल है। कोई शक नहीं कि सैफ पिछले कई सालों से बिल्कुल अलग तरह के विषय और किरदारों में दिलचस्पी दिखाते नजर आ रहे हैं। सैफ की आने वाली फिल्मों में 'भूत पुलिस', 'आदिपुरुष' और 'विक्रम वेधा' शामिल है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की अधिकांश शूटिंग भारत और बेरूत में की जाएगी। फिल्म फिलहाल प्री प्रोडक्शन फेज में है और माना जा रहा है कि फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जा सकती है। जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X