'बंटी और बबली 2' में रानी मुखर्जी के साथ ये अभिनेता- सैफ अली खान को किया रिप्लेस!

फिल्म 'बंटी और बबली' के सीक्वल को लेकर चर्चा तेज है। खबरें थी कि इस सीक्वल में रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान की जोड़ी बनेगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब सैफ अली खान ने फिल्म से इंकार कर दिया है.. और अब सैफ की जगह अब आर माधवन होंगे। फिल्म को लेकर काम शुरु हो चुका है और जल्द ही फिल्म की घोषणा की जा सकती है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, 'जब सैफ ने मेकर्स को बताया कि वो बंटी और बबली 2 में काम नहीं कर पाएंगे तो उसके बाद नए एक्टर की तलाश शुरू हुई। इस दौरान माधवन से बात की गई है और माधवन को स्क्रिप्ट पसंद आ गई और उन्होंने फिल्म करने के लिए हामी भर दी है।'

Bunty Aur Babli 2

साल 2005 में आई फिल्म बंटी और बबली सुपरहिट रही थी। रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन स्टारर यह रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। सूत्रों की मानें तो आदित्य चोपड़ा ने बंटी और बबली की रिलीज के बाद ही सीक्वल बनाने का 2005 में ही सोचा था। लेकिन स्क्रिप्ट न होने के वजह से आईडिया पोस्टपोन कर दिया गया था।

जहां बंटी और बबली का निर्देशन शाद अली ने किया था.. पार्ट 2 का निर्देशन वरुण वी शर्मा कर रहे हैं। वरूण ने इससे पहले सलमान खान की फिल्म भारत के डॉयलॉग्स और स्क्रीनप्ले पर अली अब्बास जफर के साथ काम किया था।

खबर है कि सैफ ने इसीलिए फिल्म से हाथ पीछे खींच लिये, क्योंकि वो चाहते थे कि शाद ही निर्देशन करें। बहरहाल, कोई शक नहीं कि रानी मुखर्जी और माधवन को साथ देखना फैंस के लिए दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X