'हमशक्ल' से सैफ हो जायेंगे दिलीप-अमिताभ के बराबर?

सुनकर अजीब लगा ना लेकिन सच यही है कि सैफ अली खान.. अपनी आने वाली फिल्म हमशक्ल के जरिये बॉलीवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बराबरी कर लेंगे। दरअसल फिल्म हमशक्ल में सैफ अली खान तिहरी भूमिका करने जा रहे हैं तो वहीं वह अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' में भी तीन अलग-अलग भूमिकाओं और रूपों में भी नजर आएंगे।

मालूम हो कि फिल्म 'बैराग' में दिलीप कुमार ने और फिल्म 'महान' में अमिताभ बच्चन ने तिहरी भूमिका निभायी थी। पिछले साल रिलीज हुई सैफ की फिल्म 'बुलैट राजा' ने पर्दे पर कोई कमाल नहीं किया। हालांकि उनकी साल की शुरूआत में रिलीज हुई फिल्म 'रेस 2' ने सौ करोड़ कमाये थे लेकिन वह फिल्म मल्टीस्टार थी। इसलिए फिल्म का सारा क्रेडिट सभी सितारों को दिया गया।

Did You Know: सैफ अली खान को काफी बुरी आदतें थीं

ऐसे में सैफ के करियर के लिए उनकी फिल्म हमशक्ल और हैप्पी एंडिग काफी मायने रखती है देखते हैं कि ट्रिपल रोल में सैफ पर्दे पर क्या कमाल करते हैं।

Did You Know: सैफ अली खान अपनी यंग एज में काफी खराब आदतों के शिकार थे। ऐसा कहा जाता है कि उनकी मां शर्मिला टैगोर, सैफ की गलत आदतों से बहुत ज्यादा परेशान थीं। देर रात तक घर से बाहर दोस्तों संग दारू की पार्टी करना, मना करने पर मां से झगड़ा करना जैसे सैफ के लिए आम बात थी। लेकिन उनकी आदतों में सुधार तब हुआ जब उनकी जिंदगी में उनसे दस साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह प्रेमिका बनकर आयीं और कुछ ही समय बाद सैफ ने अमृता से शादी कर ली। सैफ को अमृता से दो बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X