FUNNY..तैमूर को करीना का चीनी और मंगोलियन वर्जन मानते हैं सैफ अली खान

By Shweta

Recommended Video

Taimur Ali Khan looks like CHINESE VERSION of Kareena Kapoor Says Saif Ali Khan | FilmiBeat

इसमें कोई शक नहीं है कि तैमूर अली खान सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। सैफ अली खान भी मानते हैं कि तैमूर बचपन से ही स्टार हैं और लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

सैफ अली खान से एक इंटरव्यू में जब यह पूछा गया कि तैमूर असल में किसकी तरह दिखते हैं तो उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि "मुझे लगता है कि वो करीना का चीनी वर्जन लगता है या यूं कहें मंगोलियन।" सैफ अली खान भी इन दिनों तैमूर के साथ इंज्वॉय कर रहे हैं।

saif-ali-khan-thinks-taimur-looks-like-chinese-or-mongol-version-of-kareena-kapoor

करीना कपूर ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि "तैमूर इस दुनिया का सबसे क्यूट बेबी है।मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रही क्योंकि वो मेरा बेबी है बल्कि उसके गुड लुक्स की वजह से कह रही हूं। लेकिन हां उसमे पठान जीन है और साथ ही मैं भी बहुत सारा घी खाती थी।"

सैफ अली खान ने भी हाल में एक इंटरव्यू में कहा था कि "मुझे तैमूर को लेकर चिंता होती है क्योंकि बहुत कम उम्र में वो काफी पॉपुलर हो गया है और लोगों का उन्हें ढेर सारा प्यार मिलता है। उसके ऊपर अधिक प्रेशर रहेगा और उसे ये सब हैंडल भी करना होगा।"

बहरहाल सैफ अली खान और करीना कपूर फैसला कर चुके हैं कि वो तैमूर को पढ़ने के लिए बॉर्डिंग स्कूल भेजेंगे। उनका मानना है कि पटौदी खानदान में वो उनके पिता, दादाजी, और बेटे इब्राहिम सभी बॉर्डिंग स्कूल में पढ़े हैं और इसका फायदा मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X