सारा अली खान- कार्तिक के ब्रेकअप पर पिता सैफ का बड़ा बयान कहा- एक्टिंग पर फोकस करो
सारा अली खान इन दिनों केवल अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। वह जल्द कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आज कल 2 में दिखाई देंगी। लेकिन इससे पहले ही उनके रोमांस की खबर अखबारों तक छाई हुई है।
इस बीच सैफ अली खान ने एक बातचीत में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सैफ अली खान ने एक यू ट्यूब चैनल से बातचीत में कहा कि वह अपनी बेटी को स्टार नहीं बल्कि एक्टर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

सैफ ने इस संबंध में अपनी राय जाहिर करते हुए बताया कि मैं हमेशा उन्हें स्टार बनने की बात नहीं करता। मेरे अनुसार उनका ध्यान अभिनय पर केंद्रीत करने और अपनी वास्तविकता को बनाए रखने पर होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications