प्रभास की 400 करोड़ की 'आदिपुरुष' में सैफ ने रावण पर किया बड़ा खुलासा- 10 सिर वाला सबसे खतरनाक
हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने की पूरी तैयारी कर रही है प्रभास की आदिपुरुष। फिल्म पहले से ही अपनी कहानी के साथ किरदार और कलाकारों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में सैफ अली खान रावण की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। ये रिपोर्ट पहले सामने आ चुकी है कि उनके किरदार पर वीएफएक्स का काम किया जाएगा।
लेकिन इसके साथ पहली बार सैफ अली खान ने आदिपुरुष में अपने किरदार का खुलासा किया है। आपको बता दें कि आदिपुरुष का बजट 400 करोड़ के करीब मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है। सैफ अली खान के करियर की ये सबसे बड़ी फिल्म भी बनने वाली है।

सैफ अली खान ने बताया है कि निर्देशक ओम राउत ने मुझे मुझसे बड़ा बनाने की योजना बनाई है। इसमें कुछ चालकी होंगी। लेकिन ज्यादातर चीजें ओरिजनल बेस्ड होंगी।

सैफ अली खान ने किरदार को लेकर खुलासा
फिल्म कंपेनियन को दिए गए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने अपने किरदार को लेकर ये साफ किया कि राणव के किरदार को विशाल दिखाया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि ओम राउत चाहते हैं कि हम ट्रेनिंग लें।

रावण दानव लेकिन बलवान राजा
सैफ ने आगे कहा कि ताकि रावण का किरदार एक दम कठोर दिखाई दे। उन्होंने आगे ये भी बोला कि रावण हमारे देश का दानव लेकिन एक बलवान राजा कहा जाता है।

रावण के किरदार की तैयारी पर सैफ अली खान ने बोला
अपने किरदार की तैयारी पर सैफ अली खान ने आगे बोला कि मैं रावण के किरदार के लिए कई बार सोचता रहा कि वह क्या है, जो इस किरदार को एक दम परफेक्ट बना देगी।

जिसका एक सिर नहीं दस है
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सैफ ने कहा कि रावण का घमंड, अंहकार जिसके लिए वह जाना जाता है। सब कुछ वहीं से आता है। वो एक राक्षस है, जिसका एक सिर नहीं दस हैं।

10 सिर वाला दानव बनूंगा
सैफ ने कहा कि यह किरदार बेहद मजबूत है और स्क्रीन पर प्ले करने में मजेदार है। मैं भी फिल्म में 10 सिर वाला दानव बनूंगा। जिसके लिए मैं काफी उत्साहित हूं।

ये है आदिपुरुष की दमदार कास्ट
गौरतलब है कि आदिपुरुष की पूरी कास्ट की बात की जाए तो इसमें सैफ अली खान के साथ प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह भी हैं।

इस दिन रिलीज होगी आदिपुरुष
बताया जा रहा है कि ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। आदिपुरुष एक बहुभाषी फिल्म है। जो कि तमिल, मलयालम, कन्नड़ में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications