समुद्र किनारे मस्ती कर रहे है तैमूर अली खान, पापा सैफ के साथ वायरल हुई Cool तस्वीर
इस समय नवाब परिवार मालदीव में छुट्टियां मना रहा है और आए दिन नई नई तस्वीरें सामने आ रही है। हाल ही में जो तस्वीर सामने आई है वो तैमूर अली खान और सैफ अली खान की जिसमें दोनो लोगो समुद्र के किनारे खड़े होकर आनंद ले रहें है। इस फोटो में आपको तैमूर का एक खास अंदाज नजर आने वाला है और आप देखेंगे कि किस तरह से पाप सैफ की उंगली पकड़कर छोटे नवाब आनंद ले रहे है। बात करें पूरे परिवार की तो सिर्फ सैफ और उनका परिवार ही नहीं है बल्कि कुनाल खेमू और सोहा अली खान भी यहां पर मौजूद है।
सोहा ने भी अपने बेटी इनाया की फोटो हाल ही में शेयर की थी। इस फोटो में इनाया बीच में बैठी है और नजारों का आनंद लेती दिखाई दे रही है। सोहा अली खान ने इस तस्वीर के क्लिक करके सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

बता दें कि तैमूर और सैफ की इस फोटो को भी सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर डाला है। बता दें कि सोहा ने इस पर लिखा है हाथों में हाथ और रेत में पैर।
फिलहाल ये फोटो सबके सामने आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है और लोग इसको काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे है। तैमूर की कोई भी ऐसी फोटो नहीं है जो कि सामने आए और लोग उसको पसंद ना करें।
इतनी छोटी सी उम्र में ही अक्सर लाइमलाइट में बने रहने का तैमूर के अलावा कोई दूसरा स्टारकिड नही है। आप भी देखिए ये तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications