सारा पहले डिग्री हासिल कर लें फिर करें एक्टिंग- सैफ
सारा खान के बारे में जब वनइंडिया ने सैफ से पूछा कि अगर आपकी बेटी एक्टिंग करना चाहें तो क्या आप उनका सपोर्ट करेंगे तो इसपर सैफ ने कहा "बिल्कुल मैं सारा को सपोर्ट करुंगा। लेकिन उनका वेट माशाअल्लाह, उन्हें सबसे पहली मेरी टिप होगी कि वो अपना वजन कुछ कम करें।" जब सैफ से कहा गया कि सारा की छोटी मां यानी करीना कपूर उनका वेट कम करने में मदद कर सकती हैं तो इसपर सैफ का जवाब था "सारा की मदद कोई नहीं कर सकता। उन्हें खुद ही अपनी मदद करनी होगी और अपना वजन कम करना होगा।"
सैफ अली खान ने सबसे पहले बहुत ही स्ट्रिक्ट लहजे में कहा कि सबसे पहले सारा को अपनी डिग्री हासिल करनी होगी। उसके बाद ही वो वापस आकर अपना करियर चुन सकती हैं। फिल्हाल तो मैं इस बात को लेकर चिंतित हूं कि सारा अमेरिका में किस तरह के दोस्त चुनेंगी, क्या क्या करेंगी। सैफ अली खान को तो अपनी बेटी के एक्टिंग में आने से कोई एतराज नहीं है लेकिन कहीं ना कहीं सारा को लेकर सैफ की चिंता साफ जाहिर हो रही थी।


Click it and Unblock the Notifications












