'CCTV में नजर आ रहा शख्स मेरे बेटा नहीं...' सैफ पर हमला करने वाले आरोपी के पिता ने दिया बड़ा बयान

Saif Ali khan Stubbing case: गुरुवार को सैफ अली खान के घर पर हमला हुआ था। इस हमले में घायल हुए सैफ की दो बार सर्जरी हुई थी। फिलहाल तो डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है और सैफ अली खान का बयान भी सामने आया गया है। इतना ही नहीं पुलिस अब आरोपी को कोर्ट भी ले जाने की तैयारी कर रही है।
लेकिन केस में लगातार कोई ना कोई ट्विस्ट आ ही रहे हैं। हाल ही में एक ऐसी बात पता चली है। जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल आरोपी के पिता मोहम्मद रोहुल अमीन ने यह दावा किया है कि सैफ अली खान पर हुए अटैक वाले दिन जो सीसीटीवी में शख्स कैद हुआ है वह उनका बेटा नहीं है।
न्यूज 18 से बात करते हुए आरोपी शहजाद के पिता ने कहा- 'मेरा बेटा ऐसा नहीं दिखता मेरे बेटे के बाल हमेशा ही छोटे रहते हैं। वह बालों में पीछे की तरह कंघा करता है। जो तस्वीर दिखाई जा रही है। उसमें नजर आने वाला शख्स किसी भी एंगल से मेरा बेटा नहीं है। उसने 30 सालों से एक ही हेयरस्टाइल रखा है वह क्यों अब बदलेगा।'
आरोपी के पिता ने आगे कहा कि- उनका बेटा गैरकानूनी तरीके से भारत में घुस आया है। क्योंकि उनके देश में पासपोर्ट बनने की इजाजत थी। उन्होंने आगे कहा कि उनके बेटा पिछले साल मार्च में भारत आया था। वह मुंबई के होटल में काम करता था। वह बांग्लादेश के जलोकोठी जिले का रहने वाला है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना बहुत लोगों को मार रही थीं। इस वजह से उनके बेटे देश में रहना मुश्किल होता जा रहा था। इसीलिए वह भारत आया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह भारत आकर हमला करने लगे वो भी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर।


Click it and Unblock the Notifications