..................... सैफ अली खान ने शुरू किया अली अब्बास ज़फर की सीरीज़ दिल्ली पर काम | Saif Ali Khan starts working on Ali Abbas Zafar's amazon prime series Dilli - Hindi Filmibeat

Pics: सैफ अली खान ने शुरू किया अली अब्बास ज़फर की अमेज़ॉन प्राइम सीरीज़ दिल्ली पर काम

सैफ अली खान ने लॉकडाउन के बाद अब अली अब्बास ज़फर की सीरीज़ दिल्ली पर अपना काम वापस शुरू कर दिया है। हालांकि सैफ ने ये काम अपने घर से ही शुरू किया है। सैफ अपने घर में शो की डबिंग करते दिखाई दिए और अली अब्बास ज़फर ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।

गौरतलब है कि दिल्ली, अमेज़ॉन प्राइम पर आने वाली एक वेब सीरीज़ है जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। हालांकि अली, सीरीज़ को जल्दी निपटाकर रिलीज़ करने के पक्ष में नहीं है और सीरीज़ अपने शेड्यूल पर 2020 के आखिरी तक रिलीज़ की जाएगी।

saif-ali-khan-starts-working-on-ali-abbas-zafar-s-amazon-prime-series-dilli-see-pics

हालांकि इस सीरीज़ का नाम पहले तांडव रखा गया था जिसे बाद में बदलकर दिल्ली कर दिया गया है। लेकिन अभी तक इन दोनों में से कोई भी नाम फाईनल नहीं है और यही कारण है कि अभी तक अमेज़ॉन प्राइम इस सीरीज़ की आधिकारिक घोषणा नहीं कर पाया है। सैफ अली खान का उम्मीद कर रहे हैं कि दिल्ली इस सीरीज़ का फाईनल नाम ना हो।

सैफ ने एक इंटरव्यू में भी कहा कि दिल्ली नाम काफी ठंडा लगता है। सीरीज़ का नाम तांडव ही ज़्यादा सही था। वो सीरीज़ के इमोशन के साथ जा रहा था। सीरीज़ एक राजनीतिक कहानी है जो दिल्ली के सियासी गलियारों से निकलेगी। वहीं अली अब्बास ज़फर इस सीरीज़ के दूसरे सीज़न पर काम करना शुरू कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X