First LOOK: 2018 की सबसे पहली फिल्म.. कॉमेडी.. पहली झलक ही शानदार!
किसी किसी फिल्म का फर्स्ट लुक ही आपको इतना हैरान कर जाता है कि फिल्म के लिए आप बेसब्र हो उठते हैं। फिलहाल, सैफ अली खान की आने वाली फिल्म 'कालाकंदी' के साथ भी ऐसा ही है। फिल्म से सैफ अली खान का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है।
बिग बजट बॉयोपिक फिल्म.. अक्षय कुमार ने किया REJECT
साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी आउट की गई है। कालाकांदी 12 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अक्षत वर्मा कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान के साथ दीपक डोबरियाल, विजय राज़, कुणाल रॉय कपूर, अमायरा दस्तुर, नील भूपलम जैसे सितारे भी दिखेंगे।

कालाकंदी एक थ्रिलर डार्क कॉमेडी है.. जहां 6 अलग अलग लोगों की कहानियां होंगे.. एक दूसरे से बिल्कुल अलग। मुंबई की एक बरसात की रात में बुनी ये कहानियां....जिंदगी, मौत, कर्मा की बात कहेंगी।
सैफ अली खान ने कहा कि यह काफी मजेदार फिल्म है। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। बता दें, फिल्म में सैफ को कैंसर है.. और जब उन्हें ये पता चलता तो वो अपनी दिमागी संतुलन खो देते हैं।
यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सैफ अली खान-


Click it and Unblock the Notifications











