सैफ अली खान की फिल्म शेफ की रिलीज डेट फाइनल..इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सैफ अली खान की फिल्म शेफ की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। जानिए कब रिलीज हो रही है फिल्म
सैफ अली खान स्टारर शेफ की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है और आखिरकार फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। सैफ अली खान इस फिल्म में शेफ के किरदार में नजर आएंगे।सैफ अली खान के फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
[2018 की पहली ADULT फिल्म....पार्ट 3 सुपरहिट, चौथा पार्ट ब्लॉकबस्टर ! ]
फिल्म के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा था कि यह एक पिता- बेटे की कहानी है। एक पति- पत्नी के डाइवोर्स की कहानी है। यह फिल्म आज़ादी और दूसरे चांस की कहानी है। कुल मिलाकर यह काफी गहरी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन कर रहे हैं, जिन्होंने साल 2016 में एयरलिफ्ट जैसी हिट फिल्म दी थी।

सैफ अली खान की पिछली फिल्म रंगून भले ही कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन सैफ के पास एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। उनकी 2017 और 2018 मिलाकर फिलहाल 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसा सैफ अली खान के साथ पहली बार होगा जब एक साल इतनी फिल्में रिलीज होंगी।
सैफ अली खान शेफ के अलावा कालाकंदी, बाजार, रात बाकी में नजर आएंगे। इसके अलावा सैफ से हाल में ही बाटला हाउस पर बन रही फिल्म के लिए भी अप्रोच किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications