डाकुओं ने बुरी कर दी सैफ अली खान की हालत, गले पर 10 सेंटीमीटर घाव, रीढ़ की हड्डी लहूलुहान

Saif Ali Khan Stabbing Injuries Details: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर पर हुए देर रात चोरों के हमले की खबर ने बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया और फैंस में खलबली पैदा कर दी है। इस हमले में सैफ अली खान गंभीर रुप से घायल हुए हैं। लीलावती अस्पताल में अभी भी उनकी सर्जरी जारी हैं। सैफ अली को मामूली नहीं बल्कि कई गंभीर चोटों आई हैं।
सैफ की न्यूरो सर्जरी हो गई है। उनके शरीर से दो से तीन इंच लंबा शार्प ऑब्जैक्ट निकाला गया है। यह चाकू का ही हिस्सा बताया जा रहा है। अब सैफ अली खान की कॉस्मैटिक सर्जरी की जा रही है। इस हमले में सैफ अली खान की हाउस हेल्प भी घायल हुई हैं। हाउस हेल्प को मामूली चोटें आई हैं। सूत्रों का कहना है कि घर में एक Duct थी, जो बेडरूम के भीतर खुलती थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि ऐसी संभावना है कि इसी Duct से चोर घर में घुसे थे।
अस्पताल के सीईओ के एक बयान के अनुसार, एक्टर को सुबह 3-3:30 बजे 6 चोटों के साथ भर्ती कराया गया था, जिसमें से एक चोट उनकी रीढ़ के बहुत करीब थी।
लीलावती अस्पताल के सीईओ नीरज उत्तमानी ने कहा, 'सैफ अली खान को सुबह 3-30 बजे लीलावती अस्पताल लाया गया। उन्हें 6 चोटें हैं जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के पास है। हम उस पर काम कर रहे हैं। उनका ऑपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी कर रहे हैं।'


Click it and Unblock the Notifications