सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल की बेल रद्द, पुलिस ने पेश किए नए सबूत

Saif Ali khan Stabbing case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के ऊपर इसी साल के शुरुआत में हमला हुआ था। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सैफ अली खान के घर में चोरी के मकसद से एक शख्स घर में प्रवेश करता है, लेकिन मामला बिगड़ जाने की वजह से वह सैफ अली खान पर हमला करता है। जिस वजह से सैफ अली खान को गहरी चोट लगी थी बताया गया था कि उनकी दो बार सर्जरी हुई थी।
पुलिस ने किया जमानत याचिका का विरोध
वहीं इस मामले में शरीफुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन कुछ समय बीतने के बाद शरीफुल इस्लाम ने जमानत याचिका दायर की थी। वहीं अब इस याचिका की सुनवाई पर पुलिस ने इसका विरोध किया। पुलिस का कहना है कि अगर आरोपी को जमानत मिलती है तो वह बांग्लादेश भाग जाएगा।
पुलिस ने पेश किए सबूत
पुलिस ने हाल ही में कोर्ट में अपनी जवाब कॉपी में बताया कि उन्हें इस केस से जुड़े क्या सबूत मिले हैं इसे बारे में उन्होंने कॉपी में उल्लेख किया है। पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान के घर पर मिले प्रिंगरप्रिंट के निशान आरोपी शरीफुल इस्लाम के बाएं हाथ की उंगलियों के निशान से मिलते हैं।
जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
इसके अलावा पुलिस ने यह भी कहा कि जिस बिलडिंग में सैफ अली खान रहते हैं उसी बिल्डिंग की छठी मंजिल की सीढ़ियों पर आरोपी रात के 1:37 पर नजर आया। इसके बाद इसी शख्स को रात 2:33 पर उतरते देखा देखा गया है। पुलिस ने आगे बताया कि उन्होंने सैफ अली खान पर हुए हमले में मिले चाकू के टुकड़ों, खून से लिपटे कपड़ों को और अस्पताल ले जाने वाले हिमलाल नेवपाने के खून से सने कपड़ों को जप्त किया है। अब जल्द ही इन सबूतों को लेकर चार्ज शीट दाखिल की जाएगी। बता दें कि अब इस केस की सुनवाई 9 अप्रैल को की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications