यंग Saif Ali Khan की याद दिलाते हैं Ibrahim, पापा के साथ हुए स्पॉट तो वायरल हुआ वीडियो

Saif ibrahim

सैफ अली खान अक्सर अपने बच्चों के साथ स्पॉट किए जाते हैं। कभी वो बेटी सारा अली खान के साथ लंच पर तो कभी तैमूर के साथ कराटे क्लास में नजर आते हैं। मंगलवार को सैफ अली खान अपने बेटे इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट हुए। दरअसल, सैफ अली खान अपने बेटे को कार तक छोड़ने आए थे और उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

इब्राहिम अली खान अपने पापा सैफ से मिलने के लिए उनके घर आए थे। उन्हें ड्रॉप करने के लिए सैफ अली खान खुद नीचे तक आए और इसी दौरान दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान इब्राहिम अली खान का अलग अवतार भी नजर आया। इब्राहिम पहले से भी अधिक फिट नजर आ रहे हैं।

साथ ही बढ़ी हुई दाढ़ी देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि, शायद यह उनके प्रोजेक्ट के लिए लुक है। मशहूर पापाराज़ी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सैफ अली खान और इब्राहिम साथ में बातें करते नजर आ रहे हैं। इब्राहिम अली खान हूबहू यंग सैफ अली खान लग रहे हैं। कई यूजर्स ने कॉमेंट भी किया है कि दोनों जुड़वा लग रहे हैं।

बता दें कि, इब्राहिम अली खान, करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आज़मी भी हैं। करण जौहर इस फिल्म के निर्देशक भी हैं। इसके पहले उन्होंने 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X