आदिपुरूष सेट पर पहुंचने से पहले अपने लंकेश लुक में दिखे सैफ अली खान, तस्वीरें वायरल

सैफ अली खान, एक महीने की Paternity Leave के बाद काम पर वापस लौट रहे हैं और वो ओम राउत के महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट आदिपुरुष की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। शूटिंग से पहले, सैफ अली खान बिल्कुल नए लुक में दिखाई दिए जिसे फिल्म के लिए उनका लंकेश लुक माना जा रहा है।

Recommended Video

Saif Ali Khan returns from Shooting at Madh Island, Spotted in Mumbai | FilmiBeat

इस 3d फिल्म में प्रभास, भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे वहीं सैफ अली खान, रावण के किरदार में। सैफ अली खान, बिल्कुल छोटे बालों के साथ काजल लगाए नीली लेन्स वाली आंखों में नज़र आए।

saif-ali-khan-spotted-with-his-new-look-for-raavan-in-om-raut-s-adipurush

गौरतलब है कि करीना के साथ अपने दूसरे बेटे के जन्म से पहले सैफ अली खान ने एक महीने काम से छुट्टी ली थी। अब वो काम पर वापस लौट रहे हैं। आदिपुरूष के लिए सारी तैयारियां पहले से कर ली गई है क्योंकि फिल्म को भव्य स्तर पर शूट किया जाना है जिसके लिए Vfx का काफी इस्तेमाल होगा।

हो चुका है टेस्ट शूट

हो चुका है टेस्ट शूट

फिल्म की टेस्ट शूटिंग हाल ही में पूरी की गई है। इस टेस्ट शूट में प्रभास और सैफ के लिए सारी तैयारी पहले ही करके रखी गई है जिससे कि उन्हें नई तकनीकों के साथ शूट करने में कोई दिक्कत ना आए।

हो चुकी है कंट्रोवर्सी

हो चुकी है कंट्रोवर्सी

फिल्म के शुरू होने से पहले ही फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी भी हो चुकी है। सैफ अली खान ने फिल्म में रावण के किरदार के बारे में बात करते हुए कहा था कि हम रावण को एक अच्छे इंसान के तौर पर दिखाना चाहते हैं जिसने सीता का अपहरण, केवल अपनी बहन की बेइज़्जती का बदला लेने के लिए किया। इसके बाद काफी बवाल मच गया था।

11 करोड़ की फीस

11 करोड़ की फीस

हालांकि बाद में सैफ ने अपने बयान के लिए माफी मांगी थी। माना जा रहा है कि फिल्म में रावण के किरदार के लिए सैफ अली खान 11 करोड़ रूपये फीस के तौर पर ले रहे हैं। ओम राउत, सैफ अली खान के साथ तान्हाजी में काम करके उनके काम से बेहद प्रभावित थे। हालांकि, सैफ अपने किरदार से ज़्यादा संतुष्ट नहीं थे। इसलिए इस बार सैफ फिल्म तभी करेंगें जब हीरो और विलेन दोनों के किरदार टक्कर के होंगे।

युवाओं की फिल्म

युवाओं की फिल्म

माना जा रहा है कि जिस तरह से ओम राउत ने इन किरदारों को डिज़ाइन किया है, लोगों को ये बहुत ही ज़्यादा पसंद आएगा। वहीं प्रभास का कहना है कि देश के युवाओं को ये फिल्म काफी पसंद आएगी।

वायरल हो चुका है लुक

वायरल हो चुका है लुक

फिल्म से प्रभास के राम का लुक काफी वायरल हो चुका है। हालांकि ये लुक फैन्स ने ही डिज़ाइन किया है। फिल्म को लेकर प्रभास ने कहा कि हर किरदार का अपना चैलेंज होता है लेकिन ऐसा किरदार निभाना वास्तव में बहुत कठिन होगा। वहीं इसे निभाने के लिए बहुत ही ज़िम्मेदारी की ज़रूरत है। मैं इसे निभाने के लिए बहुत ही ज़्यादा उत्साहित हूं।

मिल गई है सीता

मिल गई है सीता

फिल्म को अपनी सीता कृति सैनन में मिल चुकी हैं। इसके अलावा फिल्म में सोनू के टीटू की स्वीटी एक्टर सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में हेमा मालिनी को भी कौशल्या के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है।

भारी भरकम बजट

भारी भरकम बजट

350 करोड़ से ऊपर के भारी भरकम पर बन रही ये फिल्म वीएफएक्स और तकनीक के लिहाज़ से बेहद अनूठा एक्सपेरिमेंट होगी। इस बीच जहां प्रभास अपने धनुष कौशल और बॉडी पर लगातार काम कर रहे हैं वहीं सैफ अली खान अपनी ज़ुबान पर काम कर रहे हैं।

राम - रावण का युद्ध

राम - रावण का युद्ध

सैफ अली खान और प्रभास दोनों के लिए ही ये दिलचस्प पीरियड ड्रामा होगा। दोनों ही अपने पिछले पीरियड ड्रामा तान्हाजी और बाहुबली से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। जहां एक तरफ बाहुबली, भारत की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक है वहीं तान्हाजी सैफ अली खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन चुकी है।

होनी है ब्लॉकबस्टर कमाई

होनी है ब्लॉकबस्टर कमाई

फिल्म अब फ्लोर पर जा रही है और फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट है 11 अगस्त 2022। यानि कि 2022 का 15 अगस्त वीकेंड, बॉक्स ऑफिस पर ओम राउत की इस फिल्म के नाम पर ब्लॉकबस्टर कमाई करेगा।

जय श्री राम

जय श्री राम

फिल्म चार भाषाओं में बन रही है। हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम। फिल्म के लिए अभी से ओम राउत कड़ी मेहनत कर रहे हैं और दर्शकों को बाहुबली के बाद एक और महत्त्वाकांक्षी कॉस्ट्यूम ड्रामा मिलने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X