..................... saif ali khan spoke over his flop film rangoon during chef promotion - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस से नहीं पड़ता इस 'खान' को फर्क.. FLOP के बाद भी करेंगे ये काम.. खुलासा

"जिस दिन मैंने विशाल की फिल्मों के साथ पैसे का हिसाब-किताब रखा उस दिन मुझे रंगून जैसी फिल्मों के फ्लॉप होने का बुरा लगेगा।"

By Utkarsh

Recommended Video

Chef Movie Review: Saif Ali Khan's cooking skills will IMPRESS YOU | FilmiBeat

अपनी आने वाली फिल्म शेफ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान सैफ ने पहली बार अपनी फिल्म रंगून की असफलता को लेकर बात की। उन्होंने मीडिया के सामने ये साफ कर दिया कि फिल्मों की च्वाइस फ्लॉप के बेस पर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म की कमाई से कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्हें फिल्म रंगून के फ्लॉप होने का जरा भी दुख नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी वे फिल्म ने मेकर विशाल भारद्वाज के साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। सैफ ने कहा कि विशाल भारद्वाज जैसे निर्देशक के साथ कामकर बहुत कुछ सिखने को भी मिलता है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ पैसे के लिए नहीं बल्कि इसलिए उनकी फिल्मों में काम करता हूं क्योंकि उनकी फिल्मों से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

saif-ali-khan-spoke-over-his-flop-film-rangoon-during-chef-promotion

उन्होंने कहा कि जिस दिन मैंने विशाल की फिल्मों के साथ पैसे का हिसाब-किताब रखा उस दिन मुझे रंगून जैसी फिल्मों के फ्लॉप होने का बुरा लगेगा। लेकिन ऐसा करना मेरी नजर में सही नहीं है।

[ADULT STAR के साथ मिथुन चक्रवर्ती के बेटे.. #SHOCKING तस्वीरें धड़ल्ले से VIRAL !]

इस मौके पर सैफ अली खान ने यह भी कहा कि वह मानते है कि फिल्म के फ्लॉप होने पर सभी को फर्क पड़ता है और इसलिए फिल्म बनाते समय बजट पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि फिल्म शेफ आज यानि छह अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन राजा कृष्ण मेनन ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X