तैमूर अली खान बड़े होकर क्या बनेंगे? सैफ अली खान ने किया तगड़ा खुलासा
करीना कपूर और सैफ अली खान के साहबजादे तैमूर अली खान कितनी ज्यादा चर्चा में रहते हैं ये तो सभी लोग जानते हैं। इसके अलावा उनकी तस्वीरों को कितना प्यार मिलता है येे तो किसी से छिपा नहीं है। एक समय था जब उनकी एक झलक के लिए लोग परेशान रहते थे और वो मीडिया के कैमरों की पहली पसंद बने रहते थे। काफी समय से लोगों के दिलों में ये सवाल है तैमूर अली खान बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं।
लेकिन अब इसको लेकर एक खबर सामने आई है जो कि तेजी से वायरल हो रही है। तैमूर के पिता सैफ अली खान का एक बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है कि उनके बेटे बड़े होकर किस प्रोफेशन में जाएंगे।

सैफ अली खान ने हाल ही में कहा है कि ये पॉसिबल है कि तैमूर अली खान बड़े होकर फिल्मों में ही दस्तक देंगे और ये संभव है कि वो एक एक्टर ही बनेंगे।
सैफ अली खान के इस बयान के बाद इतना तो तय है कि उनके खानदान से अगला सुपरस्टार निकलने वाला है और तैमूर अली खान काफी पसंद किए जाने वाले हैं।
उनके पिता सैफ की बात करें तो इस समय वो कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जिनमें से एक प्रभास की फिल्म भी है। खबर है कि इस फिल्म में सैफ अली खान निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। करीना कपूर खान की बात करें तो इस समय वो प्रेगनेंट हैं और काफी जल्दी तैमूर के भाई या बहन का आगमन होगा।


Click it and Unblock the Notifications