'मुल्क सेक्यूलरिज़्म से दूर हो रहा है और कोई भी इसके लिए लड़ता दिखाई नहीं दे रहा है'- सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म तानाजी इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और साथ ही वो कई बातों को लेकर काफी छाए हुए हैं। उन्होने अब सेक्यूलरिज़्म पर एक ऐसा बयान दिया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस बयान के बाद सैफ अली खान को लेकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल उन्होने ने कहा है कि.. 'हमारा मुल्क सेक्यूलरिज़्म से दूर होता जा रहा है और मुझे कोई भी इसके लिए लड़ता दिखाई नहीं दे रहा है।
देश के लोग जो रवैया अपना रहे हैं वो ग़लत है। ये रवैया हमें भाईचारे के रास्ते से दूर कर रहा है।' इस बयान के समर्थन और विरोध में कई लोग आ गए हैं। इसके अलावा सैफ अली खान ने हाल ही में फिल्म तानाजी को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था जो कि काफी चर्चा में था।

उन्होने तानाजी की कहानी को गलत बताया था और कहा था कि इतिहास के फैक्ट्स के साथ छेड़छाड़ की गई है। गौरतलब है कि इसको लेकर सोशल मीडिया पर सैफ अली खान को काफी ज्यादा ट्रोल कर दिया गया है।
फिलहाल वो तानाजी की सफलता को काफी ज्यादा एंजॉय कर रहे हैं और लगातार अभिनय को लेकर तारीफ पा रहे हैं। अब वो जल्द ही जवानी जानेमन में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











