तैमूर हैं क्यूट..तो बड़े भाई का भी जवाब नहीं..शेयर की शर्टलेस तस्वीर
तैमूर की पापा सैफ अली खान की गोद में शर्टलेस तस्वीर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है। तैमूर पहली बार अपने मम्मी पापा के साथ वेकेशन पर जा चुके हैं तो वहीं सैफ अली खान के बड़े बेटे भी कुछ कम शानदार नहीं है।दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो काफी अच्छे लग रहे हैं।
[पापा सैफ की गोद में सोते नजर आए तैमूर..निकले पहले वेकेशन पर ]
इब्राहिम अली खान बिल्कुल अपने पापा सैफ अली खान की तरह दिखते हैं। उनकी तस्वीर देखने के बाद आपको सैफ के टीनएज के दिन याद आ जाएंगे। इस तस्वीर को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो वाकई आने वाले सुपरस्टार हैं।

सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इब्राहिम को एक्टिंग में काफी दिलचस्पी है और वो अभी से सीरियल का हिस्सा बनना चाहते हैं लेकिन सैफ अली खान के लिए एकेडमिक काफी मायने रखता है। फिलहाल सैफ छुट्टियां बिताने के लिए स्विटजरलैंड निकल चुके हैं।
सैफ अली खान के बेटे अभी 16 साल के हैं और फिलहाल डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू के साथ केदारनाथ से डेब्यू करेंगी। फिल्म 2018 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications