पलक तिवारी संग अफेयर की खबरों के बीच पटौदी खान के चिराग इब्राहिम अली खान के हाथों में लगी बड़ी फिल्म

Ibrahim Ali Khan

Ibrahim Ali Khan: पटौदी खान के चिराग और सैफ अली के बेटे इब्राहिम अली खान इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान को लेकर खबरें आ रही हैं कि उनके हाथों दूसरी बड़े बजट की फिल्म लगी हैं। इस फिल्म को लेकर अभी कोई ऑफिशियल बयान तो सामने नहीं आया हैं परंतु फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी सामने आ गई हैं।

इब्राहिम अली खान की दूसरी फिल्म-

गौरतलब है कि इब्राहिम खान जल्द ही फिल्म 'सरजमीन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में वह काजोल और साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ इस फिल्म में स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे।

यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आम तौर पर देखा जाता है कि एक अभिनेता को उसकी पहली फिल्म की सफलता के बाद दूसरी फिल्म मिलती है, लेकिन इब्राहिम के मामले में ऐसा नहीं है।

सूत्रों की मानें तो इब्राहिम की पहली फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही उनके हाथ दूसरा प्रोजेक्ट लग गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इब्राहिम अली खान अपनी दूसरी फिल्म साइन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका निर्देशन 'जन्नत' और 'शिद्दत' के डायरेक्टर कुणाल देशमुख करेंगे।

कथित तौर पर यह एक रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसका अस्थायी नाम 'दिलेर' रखा गया है। इंडस्ट्री के एक सूत्र ने इस बारे में कथित तौर पर बताया कि इब्राहिम को स्क्रिप्ट पसंद आई है और उन्होंने इस प्रोजेक्ट को स्वीकार करने में ज्यादा समय नहीं लगाया।

फिल्मों के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां-

इब्राहिम अली खान अपनी फिल्मों को लेकर जितने खबरों में उतने ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इब्राहिम अली खान टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को डेट कर रहे हैं, दोनों को कई बार साथ देखा गया है। परंतु दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की है। दोनों के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया अक्सर ही वायरल होते रहते हैं, जिन पर फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X