तैमूर की तस्वीरें लेने पर फोटोग्राफर्स पर बिगड़े सैफ अली खान- कहा, बस करो बच्चा अंधा हो जाएगा
Recommended Video

हाल ही में मीडिया के फेवरिट स्टारकिड तैमूर अली खान अपने पापा- मम्मी सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ एयरपोर्ट पर दिखे, जहां तैमूर को देखते ही फोटोग्राफर्स धड़ाधड़ तस्वीरें खींचने लगे। ऐसे में सैफ ने कैमरे की फ्लैशलाइट्स से परेशान होकर सैफ ने फोटोग्राफर्स को फटकार लगा दी और कहा- बस करो, बच्चा अंधा हो जाएगा।
एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों ने जब सैफ अली खान और करीना कपूर को पोज देने को कहा, तो सैफ ने तुरंत कहा, "आपको यूं ही लेना हो तो लो, ये पोज-वोज करना थोड़ा अजीब है..मैं नहीं करूंगा.."

लेकिन दिलचस्प बात है कि अपने पापा सैफ अली खान के गुस्से से बेफिक्र तैमूर फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ हिलाने लगे, जैसा की तैमूर हमेशा करते हैं। बॉलीवुड फोटोग्राफर्स के बीच तैमूर कितने फेमस हैं, यह बताने की जरूरत नहीं। लेकिन शायद अब सैफ और करीना इस बात से परेशान होने लगे हैं। कुछ ही दिनों पहले करीना ने भी एक चैट शो के दौरान कहा था कि- मैं फोटोग्राफर्स से हाथ जोड़कर कहती हूं कि मेरे बेटे को अकेला छोड़ दो।
सैफ ने कॉफी विद करण में यह भी खुलासा किया था कि तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है। फोटोग्राफर्स तैमुर के तस्वीरों की सबसे ज्यादा रेट लेते हैं। जन्म के साथ ही तैमुर मीडिया के फेवरिट रहे हैं। स्कूल जाना हो या फुटबॉल खेलना.. मम्मी पापा के साथ घूमना हो या बहन इनाया के साथ खेलना। तैमुर की तस्वीरें हमेशा वायरल हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications












