सैफ अली खान ने तोड़ा आमिर का सपना

हाल ही में ओमकारा के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने एक न्यूजपेपर को बताया कि असल में आमिर खान लंगड़ा त्यागी के किरदार को निभाने के लिए बहुत उत्सुक थे। उन्होंने बताया कि वो लंगड़ा त्यागी किरदार के बारे में आमिर खान के साथ कई बार बात की थी और आमिर इस किरदार को करने को काफी उत्सुक थे। लेकिन बाद में विशाल ने सैफ अली खान को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया।
विशाल ने कहा मैंने सैफ की आंखों में इस किरदार के प्रति एक भूख देखी और मुझे लगा कि वो इस लवर ब्यॉय की भूमिका निभाने के लिए काफी उत्सुक थे। अब इन सभी बातों को जानने के बाद तो यही लगता है कि शायद सैफ ने आमिर का सपना चुरा लिया और आज भी आमिर लंगड़ा त्यागी के किरदार को बहुत मिस करते हैं। क्योंकि ये बहुत ही चुनौतीपूर्ण किरदार था। फिल्हाल हम तो यही कहेंगे कि आमिर को अब इस बात का मलाल छोड देना चाहिए क्योंकि उनके पास जिसतरह के रोल हैं वो सैफ के पास नहीं हैं। तो एक रोल को लेकर इतना मगजमारी क्यों।


Click it and Unblock the Notifications











