मुझे तानाजी और तांडव जैसी डार्क भूमिका करना पसंद है, काम लायक होना चाहिए- सैफ अली खान

By Filmibeat Desk

अमेज़न प्राइम वीडियो के आगामी राजनीतिक ड्रामा तांडव में लोगों ने उत्साह से भर दिया है। अली अब्बास जफर द्वारा रचित और निर्देशित, इस सीरीज़ में दर्शकों को सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी शहर के शशक्त गलियारों में अराजकता से रूबरू करवाया जाएगा।

सीरीज़ में अहम किरदार निभा रहे सैफ अली खान ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि "तांडव में मेरा किरदार उस राजनेता के बारे में हैं जो अपनी प्रतिक्रिया के कारण शक्तिशाली और खतरनाक है। मैं इस किरदार की तरफ़ आकर्षित हुआ क्योंकि आप नहीं जानते कि वह क्या सोच रहा है।

Saif Ali Khan

वह एक रहस्यमय किरदार है, लेकिन पर्दे के पीछे जो हो रहा है वह काफी नाटकीय है और कुछ भी हो सकता है। इसलिए वह देखने के लिए काफ़ी मनोरंजक है और निश्चित रूप से वह विश्वास करने की तरह है।वह किसी भी हद्द तक जा सकता है और मुझे उस तरह की प्रतिक्रिया दिलचस्प लगती है और मैं एक ऐसे दौर से गुज़रा हूं।

जहां शायद इनमें से कुछ भूमिकाएं एक साथ आई हैं और इनमें से जिन नकारात्मक भूमिकाओं ने मुझे अपनी तरफ़ आकर्षित किया है वह बहुत अच्छी तरह से लिखी गई हैं। कुछ सकारात्मक पात्रों की तुलना में बेहतर लिखी गई हैं, जिन्हें आपने सुना है। मैं उन टर्म्स के बारे में नहीं सोचता। मैं दिलचस्प काम के बारे में सोचता हूं, आप घर पर रहते हैं, जीवन अच्छा है, आपके पास अपना परिवार है आपको जीवन के बारे में अपना दृष्टिकोण मिल गया है।

रचनात्मक संतुष्टि पर काम करना बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन आप क्या किरदार निभा रहे हैं? इसलिए अगर यह दिलचस्प है और आपको आकर्षित करता है, तो आप घर आते हैं और इसके बारे में भूल जाते हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ते जाते हैं।

सैफ ने ये भी साझा करते हुए बताया कि तो मैं बस कुछ ऐसा चुनता हूं जिसके लिए मैं मेरे घर से बाहर निकल सकूं। अक्सर हम अपने परिवार से दूर रहते हैं, हम किसी होटल में रहते हैं, इसलिए यह घर से दूर रहने लायक होना चाहिए। तान्हाजी और तांडव के डार्क शेड्स हैं जिसने मुझे यह किरदार निभाने के लिए आकर्षित किया है।

मुझे लगता है स्क्रीन पर स्ट्रैट लड़के की तुलना में ऐसे किरदार में अधिक मज़ा आता है, इसलिए मैं यह कर रहा हूं। लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं आगे इसे करना जारी रखूंगा या नहीं।" नौ एपिसोड का यह राजनीतिक ड्रामा गौरव सोलंकी द्वारा लिखित है।15 जनवरी, 2021 से तांडव के सभी एपिसोड स्ट्रीम कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X