बॉक्सऑफिस पर कौन जीतेगा गोरी का प्यार या फिर बुलेट राजा?
सैफ-करीना की शादी को इस महीने की 16 तारीख को एक साल हो जाने जा रहा है। बॉलीवुड के हॉट कपल में से एक सैफ-करीना वैसे एक-दूसरे के काफी करीब माना जाता है। सैफ-करीना को लोग ब्यूटीफूल और स्मार्ट कपल कहते हैं जिनके बीच में केवल मोहब्बत की खुशबू महकती है लेकिन यह दोनों सितारे अब झगड़ने को तैयार हैं।
अरे अरे घबराईये नहीं.. दरअसल दोनों घर में आमने-सामने नहीं होंगे बल्कि बॉक्सऑफिस पर आमने-सामने होंगे क्योंकि दोनों की मोस्टअवेटड फिल्में बैक टू बैक रिलीज हो रही है। लेडीज फर्स्ट की तर्ज पर करीना कपूर की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार' में 22 नवंबर को रिलीज हो रही है।
जबकि उनके मियां सैफ अली खान की फिल्म सैफ की फिल्म 'बुलेट राजा' 29 नवंबर को रिलीज होगी। यानी कि एक हफ्ते बाद जिसका भी दर्शक शिद्दत से इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही फिल्में नामचीन निर्माता-निर्देशकों की है इसलिए दोनों ही फिल्मों में तगड़ा कंपटीशन होगा।
मालूम हो कि 'गोरी तेरे प्यार'में इमरान-करीना लीड रोल कर रहे हैं, यह फिल्म कॉमिक लवस्टोरी है जिसके निर्देशक पुनीत मल्होत्रा औऱ निर्माता करण जौहर हैं तो वहीं दूसरी ओर फिल्म 'बुलेट राजा' में सैफ-सोनाक्षी लीड पेयर में हैं। फिल्म तिंग्माशु धूलिया की है और यूपी एक माफिया की कहानी है।
देखते हैं बॉक्स-ऑफिस की इस जंग में बाजी किसके हाथ लगती है मियां सैफ के या बेगम करीना के? वैसे दोनों ही फिल्मों के प्रोमों ने लोगों का ध्यान खींचा है इसलिए इसमें कोई शक नहीं कि फिल्मों में दबरदस्त टक्कर होगी।


Click it and Unblock the Notifications











