फाइनल हो गई सैफ अली खान की अगली फिल्म, 200 करोड़ की गारंटी, ये होंगे निर्देशक
अभिनेता सैफ अली खान को काफी समय से एक सुपरहिट की तलाश है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म कालाकांडी काफी बड़ी फ्लॉप थी। सैफ अली खान काफी समय से कोई ऐसी फिल्म नहीं दे पाएं है जिसने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है। बता दें कि अब सैफ अली खान को एक ऐसी फिल्म मिली है जो कि 200 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है।
सैफ अली खान आपको डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाले है जिसकी खबरें सामने आ रही है। आपने सैफ अली खान को फिल्म कालाकांडी में काफी अलग रुप मे देखा था जिसके बाद ये चर्चा हो रही थी कि वो अब एक तरह की फिल्में नहीं करने वाले है।

हाल ही में एक इंटरव्युव के दौरान सैफ अली खान ने कहा था कई तरह की फिल्में की लेकिन अब लोगों को हंसाने का काम भी करेंगें। जी हां सैफ अली खान ने कहा कि वो अब कॉमेडी फिल्में करना चाहते है।
सैफ के इस बयान से ये साफ हो गया कि अगली फिल्म लव रंजन के साथ आने वाली खबर कोई कोरी अफवाह नहीं बल्कि सच हो सकती है। उन्होने ये भी कहा कि उनको अब मनोरंजक फिल्में करनी है जिसको मैने ज्यादा किया नही है।
निर्देशक लव रंजन के साथ अगर सैफ अली खान नजर आते है तो निश्चित ही फिल्म 200 करोड़ का बिजनेस करने वाली है। अभी आपने फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी तो जरूर देखी होगी और इस फिल्म को लव रंजन ने निर्देशित किया था।
फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया था और लोगों को काफी पसंद आई थी। फिलहाल सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनो फिल्म केदारनाथ को लेकर चर्चा में है।
सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ की शूटिंग किसी कारणवश रुक गई थी और अमृता सिंह ने बेटी के करियर की पहली फिल्म को इस हालत में देखकर फिल्म के निर्माताओं से बात की थी और फिल्म दोबारा शुरु कराई थी।
अब खबर है इस फिल्म काफी जल्दी रिलीज होने वाली है। हालांकि इसके अलावा सारा अली रणवीर सिंह के साथ सिंबा में भी नजर आएंगी जिसको रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे है।
फिलहाल सैफ अली खान के फैंस को उनका इंतजार है और वो सैफ को लुव रंजन के साथ मिलकर लोगों को हंसाते हुए देखना चाहते है।


Click it and Unblock the Notifications