सैफ कर रहें हैं एजेंट विनोद के सिक्वल की तैयारी
बॉलीवुड के एक्टर सैफ अली खान की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म एजेंट विनोद भले ही अब तक रिलीज नहीं हुई हो लेकिन सैफ का कहना है कि वह इस फिल्म का सिक्वल बनाना चाहते हैं। इस फिल्म में सैफ के साथ करीना भी काम कर रही हैं।
एजेंट विनोद के निर्माता सैफ ही हैं और वह इस फिल्म में अपनी रीयल लाइफ प्रेमिका करीना कपूर के साथ काम कर रहे हैं। सैफ ने प्लानिंग की है कि अगर एजेंट विनोद बाक्स आफिस पर हिट रहती है, तो वह सैफ जेम्स बांड श्रृंखला की तरह इस फिल्म की भी श्रृंखला बनाएंगे।
लेकिन यह तो फिल्म के रिलीज होने पर ही पता चलेगा कि दर्शकों के दिल में यह फिल्म जगह बना पाती भी है या नहीं। हां एक बात तो तय है कि इस फिल्म के आने का इंतजार हर किसी को है क्योंकि ऐसी खबर है कि इस फिल्म के रिलीज के बाद ही सैफ और करीना शादी करने वाले हैं। एजेंट विनोद 23 मार्च को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











