..................... Saif Ali khan seen in a public event first time after attack, deep injury marks visible on the neck - Hindi Filmibeat

हमले के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में दिखे सैफ अली खान, गर्दन पर नजर आए गहरे चोट के निशान

Saif Ali khan

Saif Ali khan seen in a public event first time after attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि सैफ अली खान इन दिनों तो फिलहाल अपने ऊपर हुए हमले की वजह से हेडलाइन में बने हुए थे। इस हादसे से बाद सैफ अली खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जब से सैफ अली खान पर हमला हुआ है तब से वह डॉक्टर के कहने घर पर ही आराम कर रहे थे।

हमले के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में दिखे सैफ
लेकिन हमले के बाद पहली बार सैफ अली खान को पब्लिक एरिया में देखा गया। जी हां, सैफ अली खान सोमवार को पहली बार इवेंट में नजर आए। वह अपनी अपकमिंग फिल्म थीफ द रेड सन चैप्टर के प्रमोशन के लिए नेटफ्लिक्स के इवेंट में आए थे। बता दें कि इस दौरान सैफ अली खान की तमाम तस्लीरें क्लिक हुईं जिसमें उनकी गहरी चोट के निशान भी देखे गए। सैफ अली खान की शर्ट के किनारे से उनकी गर्दन पर लगे चोट के निशान साफ झलक रहे थे।

सैफ अली खान को देख यूजर्स ने यू्ं किए कमेंट्स
बता दें कि इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिले। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- चोट तो गहरी है। अभी भी टाइम लगेगा। वहीं दूसरे ने लिखा- उम्मीद करते हैं कि आप पहले से बेहतर महसूस कर रहे होंगे। वहीं तीसरे यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा- वो तो ठीक है, लेकिन सैलो टेप गर्दन पर क्यों लगा रखा है।

6 बार हुआ था सैफ अली खान पर वार
आपको बात दें कि 16 जनवरी रात 2 बजे सैफ अली खान के घर में घुस हमलावर ने एक्टर पर 6 बार चाकू से वार किया था। हमलावर सैफ अली खान के बेटे के कमरे में घुस गया था। अपने बच्चों को बचाने के लिए सैफ ने अकेले ही हमलावर से मुकाबला किया जिसके बाद सैफ अली खान के गहरी चोट लगी थी ड्राइवर ना होने की वजह से वह देर रात ऑटो से अस्पताल गए थे। सैफ अली खान की दो सर्जरी हुईं और 5वें दिन वह अपने घर लौट आए थे।

Read more about: saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X