..................... Saif Ali Khan says there is pressure on bollywood star kids to look good - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड के स्टार किड्स पर अच्छा दिखने का प्रेशर है-सैफ अली खान

सैफ अली खान का कहना है कि बॉलीवुड स्टार किड्स के उपर बहुत ज्यादा प्रेशर है।

By Shweta

हाल में ही करीना कपूर और तैमूर की बेहद प्यारी तस्वीर वायरल हुई थी जिसे तैमूर काफी क्यूट लग रहे थे। सैफ अली खान के भी अपने गुड लुक्स और इंटेलीजेंस के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स में काफी अच्छी बात कही जिससे सभी इंप्रेस हो गए।

[ALERT: अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड'.. ये शानदार एक्ट्रेस होंगी हीरोइन!]

सैफ अली खान ने इस दौरान कहा कि इन दिनों बॉलीवुड स्टार किड्स पर अच्छा दिखने का प्रेशर है। मीडिया का एक तबका हमेशा उन्हें सुर्खियों में रखता है।उन्होंने कहा कि मैं बस आशा करता हूं कि तैमूर एक अच्छा इंसान बने जो सबसे ज्यादा जरुरी है।

saif-ali-khan-says-there-is-pressure-on-bollywood-star-kids-to-look-good

"मीडिया के अधिक अटेंशन की वजह से बच्चे भी खुद को नॉर्मल नहीं समझ पाते हैं जो उनके लिए जरुरी है लेकिन ये सब उन्हें विरासत में मिला होता है। मैं भी बचपन में काफी नॉर्मल स्टार की था शायद!" इसके साथ ही सैफ अली खान से कॉफी विद करण में करीना कपूर के बयान पर भी पूछा गया कि जिसमें उन्होंने कहा था कि सैफ के पास लुक्स और दिमाग का कॉम्बिनेशन है जो आज के समय में किसी और के पास नहीं है।

इस पर सैफ अली खान ने कहा कि "वो मेरी पत्नी हैं और मुझे ये जानकर अच्छा लगा। अगर 46 साल की उम्र में मुझे इतिहास या दुनिया की जानकारी है तो ये बड़ी बात नहीं लेकिन मेरा अलावा भी आस पास काफी सारे अच्छे लोग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X