रानी मुखर्जी के साथ मेरा किसिंग सीन इतिहास का सबसे खराब किसिंग सीन है - सैफ अली खान

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी 12 - 13 सालों बाद बंटी और बबली 2 के लाथ लौट रहे हैं। दोनों ने अपने करियर में कई फिल्में साथ में की हैं लेकिन इनमें सबसे शानदार फिल्म थी यशराज फिल्म्स की हम तुम। कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए सैफ अली खान को नेशनल अवार्ड तक मिला था।

अब यशराज फिल्म्स ने बंटी और बबली 2 के प्रमोशन के लिए एक वीडियो रिलीज़ किया है जिसमें सैफ अली खान और रानी मुखर्जी, हम तुम के अपने किसिंग सीन के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

saif-ali-khan-says-kissing-rani-mukerji-on-screen-was-the-worst-kiss-in-the-history-of-cinema

सैफ अली खान बताते हैं उस दिन रानी मुझसे बहुत ही ज़्यादा अदब से पेश आ रही थी और मैं हैरान था क्योंकि रानी इस तरह पेश नहीं आती। इसके बाद रानी ने मुझसे आकर कहा, "तुम डायरेक्टर से कह दो कि तुम्हें मेरे साथ किसिंग सीन नहीं करना है। मैंने जवाब में कहा कि मैं ऐसा नहीं कर सकता। मेरे बॉस ने ये करने के लिए कहा है, मुझे करना पड़ेगा। लेकिन तुम्हारा कहना था, मुझे नहीं लगता हमें ये सीन करना चाहिए।"

सैफ अली खान, इस सीन के बारे में बात करते हुए आगे कहते है - वो सीन, शायद सिनेमा के इतिहास का सबसे गंदा किसिंग सीन था। हम दोनों ही स्क्रीन पर बेहद अहसज दिखाई दे रहे थे।

करियर की शुरूआत में किसिंग सीन

करियर की शुरूआत में किसिंग सीन

दिलचस्प है कि भले ही रानी मुखर्जी, सैफ अली खान को किस करने में असहज रही हों लेकिन अपने करियर के शुरूआती दिनों में ही रानी मुखर्जी ने कमल हासन के साथ बेहद इंटेंस लव मेकिंग सीन दिया था। फिल्म हे राम के लिए रानी मुखर्जी के काम की काफी तारीफ भी की गई थी।

अभिषेक बच्चन - युवा

अभिषेक बच्चन - युवा

मणि रत्नम की फिल्म युवा के लिए रानी मुखर्जी ने अभिषेक बच्चन के साथ किसिंग सीन दिया था। हालांकि, उस समय दोनों के ही रिलेशनशिप की चर्चा ज़ोरों पर थी।

अमिताभ बच्चन - ब्लैक

अमिताभ बच्चन - ब्लैक

भले ही ये सीन शूट करना सहज रहा हो लेकिन दर्शकों की इस सीन को लेकर प्रतिक्रिया काफी असहज थी। बात हो रही है ब्लैक की जहां रानी मुखर्जी एक अंधी लड़की के किरदार में थीं जिनके गुरू उन्हें पहली किस का अनुभव देते हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी के टीचर की भूमिका में थे अमिताभ बच्चन।

सैफ अली खान के किसिंग सीन

सैफ अली खान के किसिंग सीन

बात करें सैफ अली खान तो स्क्रीन पर सैफ अली खान भी कई बार इंटिमेट सीन और किसिंग सीन दे चुके हैं। लव आजकल में उनके और दीपिका पादुकोण के बीच ये क्यूट सा किसिंग सीन युवाओं को काफी पसंद आया था।

बिपाशा बसु - रेस

बिपाशा बसु - रेस

अब्बास मस्तान की फिल्म रेस में भी सैफ अली खान, बिपाशा बसु के साथ बेहद इंटिमेट सीन करते नज़र आए थे। ये शायद उनके करियर के सबसे बोल्ड सीन में से एक था।

प्रीती ज़िंटा - सलाम नमस्ते

प्रीती ज़िंटा - सलाम नमस्ते

सैफ अली खान और प्रीती ज़िंटा की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद थी। सलाम नमस्ते सैफ अली खान की उन शुरूआती फिल्मों में से एक थी जब वो बोल्ड सीन करने में स्क्रीन पर काफी सहज नज़र आए थे।

दीपिका पादुकोण - रेस 2

दीपिका पादुकोण - रेस 2

2000 के बाद से सैफ अली खान की छवि एक metrosexual युवा की रही है। और यही कारण है कि स्क्रीन पर उनकी जोड़ी कई हीरोइनों के साथ सुपरहिट रही। दीपिका पादुकोण भी उन्हीं में से एक थीं। रेस 2 में भी सैफ अली खान और दीपिक पादुकोण एक किसिंग सीन करते नज़र आए।

करीना कपूर खान - कुर्बान

करीना कपूर खान - कुर्बान

कुर्बान में करीना कपूर खान के साथ सैफ अली खान का ये लव मेकिंग सीन, सिनेमा के सबसे बोल्ड दृश्यों में से एक था। इसे बेहतरीन तरीके से शूट किया गया था। और इसके बाद करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के लिए ऑन स्क्रीन नो किस पॉलिसी भी रखवाई थी।

तोड़ा था किसिंग रूल

तोड़ा था किसिंग रूल

सालों बाद सैफ अली खान ने अपना नो किसिंग सीन वाला नियम तोड़ा था विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून के लिए जहां वो कंगना रनौत को स्क्रीन पर किस करते दिखाई दिए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X