सैफ ने खोला राज...ना पापा ना मम्मी इस शख्स से मिलती है बेटे तैमूर की शक्ल

सैफ अली खान ने हाल में राज खोलते हुए कहा कि उनके बेटे की शक्ल पापा-मम्मी किसी के जैसी नहीं दिखती बल्कि किसी और इंसान से मिलती है।

By Shweta

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान का जब से जन्म हुआ है वो लगातार सुर्खियों में हैं। कभी अपने नाम को लेकर तो कभी अपने तस्वीर के कारण। सैफ अली खान पहले भी कई बार चुके हैं कि उन्हें नहीं फर्क पड़ता कि लोग क्या कह रहे हैं।

हाल में ही एक लीडिंग मीडिया डेली से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर चीजें काफी तेजी से वायरल होती हैं। तैमूर की तस्वीरें के वायरल होने से उन्हें कोई समस्या नहीं है जहां तक बात नाम की है तो उन्होंने कहा कि वो कई बार बोल चुके हैं कि नाम के बारे उन्हें भी पता था लेकिन उस शासक का नाम तिमूर है।

saif-ali-khan-says-his-son-taimur-looks-like-randheer-kapoor

इतना ही नहीं सैफ अली खान ने अपने बेटे के बारे में एक और राज खोला। ये पूछने पर कि बेबी तैमूर किसके जैसे दिखते हैं पापा या मम्मी। इस पर सैफ अली खान ने कहा कि उनकी मां (शर्मिला टैगोर) का कहना है कि तैमूर अपने मम्मी पापा नहीं बल्कि अपने नाना रणधीर कपूर की तरह दिखते हैं।

जी हां इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि लेकिन एक बात पक्की है कि तैमूर की आंखें मुझपर गई हैं। वैसे ज्यादा वो कपूर की तरह दिखता है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके घर में सबका मानना है कि तैमूर अपने पापा पर गया है जबकि करीना के घर में सबका मानना है कि तैमूर करीना की तरह दिखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X