सैफ अली खान ने शेयर किया अपना दर्द- 'करियर को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो चुका था'

By Filmibeat Desk

वेब सीरिज तांडव में सैफ अली खान के किरदार की चर्चा जोर शोर से चल रही है। एक्टर इन दिनों बैक टू बैक फिल्में और सीरिज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर बातें की। सैफ ने कहा कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वह मानसिक और पेशेवर तौर पर खुद को अंधेरे में महसूस करते थे।

सैफ अली खान ने अपने फिल्मी करियर में काफी नाम कमाया है, एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। लेकिन उनके करियर काफी उतार- चढ़ाव भरा रहा है। अभिनेता ने कहा कि, कई मौकों पर वो परेशान रहे, उदासी का सामना किया।

Saif Ali Khan

अपने करियर के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा, "सच कहूं तो मुझे लगता है कि मैंने काफी मेहनत की है। एक समय ऐसा था जब में खुद को मानसिक और पेशेवर तौर पर एक खाई में महसूस करता था। मैं इससे निकलने का प्रयास करता था। यह मेरे लिए एक पहाड़ पर चढ़ने जैसा था। मुझे लगता था कि मैं बेस कैंप में हूं और मैंने प्रगति की, लेकिन अभी एक लंबा रास्ता तय करना है।"

साथ ही सैफ अली खान ने उन फिल्मकारों का भी शुक्रिया भी अदा दिया जिन्होंने उन्हें बेहतरीन किरदार दिए। जिनकी वजह से वह अपने करियर को दूसरा मौका देने में सफल हो पाए।

'तांडव' के अलावा सैफ अली खान फिलहाल मेगा बजट फिल्म 'आदिपुरुष' और फिर 'भूत पुलिस' में नजर आने वाले हैं। भूत पुलिस के लिए उन्होंने उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'भूत पुलिस को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। इस फिल्म की शूटिंग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X