Saif Ali Khan Angry- पैपराजी पर भड़के सैफ, देर रात टोके जाने पर बोले- 'हमारे बेडरूम में आ जाइए'

सोशल मीडिया का दौर है और इस वक्त सितारे पैपराजी से घिरे रहते हैँ। वो क्या कर रहे हैं? कहा जा रहे हैं और किससे मिल रहे हैं.. सबकुछ कैमरे में कैद होता है। इस बीच कई बार सितारे किसी दूसरे मूड में होते हैं तो वो पैपराजी पर भड़कते हुए भी नजर आते रहते हैं। इस वक्त ऐसा ही कुछ सैफ अली खान ने किया है। जी हां, इस उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करीना कपूर खान के साथ हैं और वो बुरी तरह से पैपराजी पर इसलिए भड़क गए क्योंकि फोटोग्राफर्स उनका पीछा कर रहे थे।
सैफ अली खान ने इस दौरान पैपराजी से ये तक कह डाला की ''हमारे बेडरुम में आओ।'' जी हां, मलाइका अरोड़ा की मां की बर्थडे पार्टी से लौट रहे एक्टर कपल को देर रात उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया और जैसे ही पैपराजी ने सैफ और करीना का नाम चिल्लाया, अभिनेता थोड़ा परेशान हो गए और उन्होने ये शब्द कह डाले।
पैपराजी ने कहा सर रुकिए.. इसपर सैफ ने जवाब दिया, "ऐसा करिए आप हमारे बेडरूम में आ जाओ।'' सैफ का इतना कहना था कि पैपराजी ने कहा, नहीं नहीं.. इसके बाद सैफ ने उनके गुड नाइट कहा और घर के अंदर चले गए।
इस दौरान सैफ के लुक्स की बात करें तो उन्होने काले रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ था जबकि करीना शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में थीं। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग कई तरह के फनी कमेंट्स पैपराजी को लेकर कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि सैफ अली खान को ऐसा कभी कभी ही देखा जाता है।
वर्कफ्रंट पर सैफ अली खान इस वक्त फिल्म आदिपुरुष को लेकर खबरों का हिस्सा है और विवाद के बाद इस फिल्म को फिर से एडिट किया जा रहा है। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं।


Click it and Unblock the Notifications