..................... saif ali khan and sara ali khan spotted outside of kedarnath director abhishek kapoor's office - Hindi Filmibeat

केदारनाथ: पापा सैफ के साथ दिखी सारा अली खान, निर्देशक अभिषेक कपूर से मिले

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इस समय फिल्मों में डेब्यु को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। सारा अली खान फिल्म केदारनाथ से फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने वाली है। हाल ही में सारा अली खान पापा सैफ अली खान के साथ केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर के ऑफिस के बाहर देखे गए।

ऐसा काफी कम देखने को मिलता है कि सारा और सैफ एक साथ नजर आए। इस फिल्म के लीड हीरो की बात करे तो आपको सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले है। फिल्म काफी समय से अटकी हुई है और बीच में तो फिल्म रुक ही गई थी। बता दें कि सैफ अली खान काफी ज्यादा सारा अली खान को फिल्म के लिए सपोर्ट कर रहे है।

sara ali khan, saif ali khan, kedarnath, sushant singh rajput, abhishek kapoor, सारा अली खान, सैफ अली खान, केदारनाथ, सुशांत सिंह राजपूत, अभिषेक कपूर

जब दोनो स्टार अभिषेक कपूर के ऑफिस के बार दिखे तो कई तरह की अटकले लगाई गई पर ये किसी को नहीं पता है कि दोनो आखिर क्यों आए थे।

बता दें कि सारा अली खान अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है और जिम जाते समय भी उनकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल होती रहती है। बता दे कि फिल्म की रिलीज डेट 21 दिसंबर को फाइनल की गई थी पर ये शाहरुख खान की जीरो से क्लैश हो जाता है।

इसको देखते हुए अभिषेक कपूर ने फिल्म की रिलीज डेट थोड़ी बदली और उसको 30 नवंबर को रिलीज करने का ऐलान कर दिया।

गौरतलब है कि केदारनाथ सारा अली खान की पहली फिल्म है और जब इस फिल्म पर संकट के बादल मंडरा रहे थे तब अभिनेत्री और सारा की मां अमृता सिंह ने उनको काफी ज्यादा सपोर्ट किया और फिल्म को एक बार फिर से ट्रैक में लेकर आने में काफी अहम भूमिका निभाई।

खबर थी कि इस फिल्म की शूटिंग रुकने के बाद अमृता काफी ज्यादा गुस्सा हुई थी और फिल्म के प्रोड्यूसर को खरी खोटी सुनाई थी। हालांकि अब सारा अली खान के हाथों में एक और बड़ी फिल्म लग चुकी है जिसका नाम है सिंबा।

इस फिल्म में सारा अली खान रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी और फिल्म को करण जौहर और रोहित शेट्टी के बना रहे है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरु होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X