..................... Saif Ali Khan and Sara Ali Khan to play reel-life father and daughter in Nitin Kakkar's next - Hindi Filmibeat

बाप-बेटी के किरदार में पहली बार साथ नजर आएंगे सैफ और सारा अली खान

अभिनेत्री सारा अली खान इस समय फिल्म सिंबा को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त है। बता दें कि इस फिल्म मे वो अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली है। हालांकि ये उनकी दूसरी फिल्म है और पहली फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। सारा अली खान अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी है। खबर आ रही है कि सारा अली खान और सैफ अली खान पहली बार साथ में काम करने जा रहे है.. मजेदार बात तो ये है कि इस फिल्म में रियल लाइफ बाप-बेटी रील लाइफ में भी बाप-बेटी का रोल करने वाले है।

बता दें कि इस फिल्म को नितिन कक्कर निर्देशित करने वाले है और ये खबरें लगातार आ रही है। खबर है कि इस फिल्म को नितिन बाप और बेटी के रिश्ते के ऊपर बना रहे है और पूरी फिल्म इसी के इर्द गिर्द घूमते हुए नजर आने वाली है।

saif ali khan, sara ali khan, सैफ अली खान, सारा अली खान

गौरतलब है कि इस बारे में नितिन लगातार सैफ अली खान से बातचीत कर रहे है। फिल्म में पारिवारिक रिश्तों के बनते बिगड़ते पड़ाव के बारे में दिखाया जाएगा। नितिन ने ना सिर्फ सैफ से इस बारे में बात की है बल्कि सारा अली खान को फिल्म में बेटी के लिए अप्रोच कर रहे है।

बता दें कि इसका सीधा मतलब है कि इस फिल्म के लिए निर्देशक निति्न कक्कर के लिए सारा अली खान और सैफ अली खान उनकी पहली पसंद है।

अगर दोनो हां करते है तो इस फिल्म में रियल लाइप बाप-बेटी की कहानी फिल्माई जाएगी। नितिन कक्कर को आपने फिल्मिस्तान के निर्देशक के रूप में पहली बार देखा था और अब वो इस फिल्म के बारे में सोच रहे है।

बता दें कि अगर दोनो साथ में आते है को लोगों को काफी ज्यादा मजा आने वाला है। फिलहाल सैफ अली खान Sacred Games नाम की एक वेब सीरीज में काफी ज्यादा बिजी है और लोगों के द्वारा ये काफी ज्यादा पसंद की रही है।

इसके अलावा बात करें सारा अली खान की तो फिल्म सिेंबा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे है और उनके साथ लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आने वाले है।

सारा की पहली फिल्म केदारनाथ की भी शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म रिलीज होने के लिए इंतजार कर रही है। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X