सैफ अली खान की अगली फिल्म की हिरोइन फाइनल..जानिए कौन!
सैफ अली खान की अगली फिल्म की हिरोइन फाइनल हो गई हैं। जानिए कौन होगी वो एक्ट्रेस।
निखिल आडवाणी का अगली फिल्म बाजार की कास्टिंग फाइनल हो गई है। ये एक थ्रिलर फिल्म होगी जो स्टॉक मार्केट पर बेस्ड होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट भी पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में लीड रोल सैफ अली खान का होगा।इस फिल्म से विनोद मेहरा के बेटे रोहन का भी डेब्यू होगा।
[सलमान बेचेंगे अपनी पेंटिग्स..कीमत सुन हैरान रह जाएंगे आप!]
फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि सैफ अली कान फिल्म में हीरो होंगे और रोहन का भी पैरेलल रोल होगा। अर्जुन कपूर को इस फिल्म के लिए पहले चुना गया था लेकिन उनके पास डेट्स की कमी थी इसलिए उन्होंने मना कर दिया। अब फिल्म के दो एक्ट्रेसेस से बात की गई है।

सैफ के ऑपोजिट निमरत कौर होंगी तो रोहन के ऑपोजिट फातिमा सना शेख होंगी। निखिल आडवाणी का मानना है कि वो थ्रिलर फिल्मों में भी बेहद शानदार लगेंगी। फातिमा सना शेख को लोग दंगल की वजह से काफी पहचानते हैं। फातिमा सना शेख के बारे में बात चल रही थी।
लगभग फाइनल था कि वो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी होंगी लेकिन उन्होंने कहा कि वो फिल्म करना चाहती थी और उन्होंने बहुत कोशिश की फिल्म उन्हें मिले लेकिन फिल्म उनके खाते में नहीं आई।


Click it and Unblock the Notifications