छोटे नवाब सैफ को मिला दबंग सलमान का साथ

सलमान ने साफ तौर पर सैफ का पक्ष लेते हुए कहा है कि क्या किसी ने सैफ की बात जानने की कोशिश की। आपको बता दें कि मुंबई के ताज होटल में एनआरआई इकबाल शर्मा के साथ मारपीट के बाद सैफ गिरफ्तार किए गए थे फिर बाद में उन्हें जमानत भी दे दी गई थी।
इस मामले में सैफ ने एक प्रेसकॉन्फ्रेस भी की। इतना ही नहीं बाद में उन्होंने अपने बचाव में केस भी फाइल किया। सैफ का कहना है कि इकबाल करीना कपूर के साथ बद्तमिजी करने लगा। हमारे लाख मना करने के बाद भी वह नहीं माना और सैफ को भी कई चोटें आई सैफ ने अपने बचाव में ही इकबाल को मारा।


Click it and Unblock the Notifications