..................... सैफ अली खान ने करीना से क्यों कही ऐसी बात? Saif Ali Khan said to Kareena Kapoor Khan that change her Attitude while working with Vijay Varma - Hindi Filmibeat

Kareena Kapoor Khan- अपना एटीट्यूड बदलो.. सैफ अली खान ने करीना से क्यों कही ऐसी बात?

kareena kapoor khan, saif ali khan, vijay varma, jaideep ahlawat

करीना कपूर खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। उन्होने कुछ ऐसा करने का अब ठाना है जो कि इसके पहले वो करती हुईं नहीं नजर आई थीँ। करीना कपूर खान इस फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत जैसे दमदार कलाकारों के साथ अभिनय करने वाली हैं।

लेकिन करीना ने एक बात का खुलासा किया है जो कि सैफ अली खान ने उनसे कही थी। दरअसल पतिदेव ने कहा था कि तुम अपना रवैया बदलो। उन्होने इसलिए ये बात कही थी क्योंकिं कि वो सब दमदार एक्टर्स हैं।

करीना ने बताया.. ''सैफ ने मुझसे कहा था, 'ऐसा नहीं है कि वैन से मेकअप लगा कर तुम सेट पर जाकर डायलॉग बोलोगी!' कृपया यह एट्टिट्यूड बदल लो। आप जयदीप और विजय के साथ काम कर रहे हैं। अपने पैर की उंगलियों पर रहने के लिए तैयार रहें। वो लगातार इंप्रोवाइज करते रहते हैं।

यह कोई पिकनिक नहीं होगी।'' इस तरह से मुझे सावधान कर दिया था। इसलिए एक विद्यार्थी की तरह मैं लगातार सतर्क रहती थी। सैफ ने यहां तक कहा, 'बैकबेंचर बनना बंद करो। आगे के बेंच में आके कुछ करो।' मैं बस, हाँ, हाँ कर रही थी।!'' इस दौरान करीना कपूर खान जाने जां के ट्रेलर लॉन्च पर थीं।

इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री को काफी उम्मीदें हैं। उन्होने ये भी कहा कि, ''मैंने सुजॉय को हमेशा बताया है कि इस फिल्म की यूएसपी इसके कलाकार हैं और मैंने जयदीप और विजय के साथ काम करके बहुत अच्छा समय बिताया।'' करीना कपूर खान को काफी समय के बाद अभिनय करते देखना बेहद खास होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X