WHATT: खान धमाके का सबको था इंतज़ार...फिल्म की रिलीज़ CANCEL???
सैफ अली खान के इस साल के फिल्मों के अनाउंसमेंट से सब काफी खुश थे। रंगून के फ्लॉप होने के बाद भी शेफ, कालाकंदी, बाज़ार से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। खासतौर से इसलिए क्योंकि अभिनेता के तौर पर सैफ अली खान अकसर चौंका देते हैं।
और लीजिए जनाब, सैफ अली खान ने तो वाकई चौंका दिया है। खबर है कि सैफ अली खान की डार्क कॉमेडी फिल्म कालाकंदी की रिलीज़ कैंसिल हो चुकी है।

Recommended Video

फिल्म थियेटर में रिलीज़ ही नहीं होगी। बल्कि फिल्म को केवल ऑनलाइन और डिजिटल रिलीज़ दिया जाएगा। यानि कि फिल्म अमेज़न, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार जैसे माध्यमों पर उपलब्ध रहेगी।
गौरतलब है कि ये फैसला, सैफ अली खान के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है। शेफ से पहले, रंगून, हैप्पी एंडिंग, फैंटम, हमशकल्स, बुलेट राजा और एजेंट विनोद फ्लॉप थी।
इस बीच सैफ को केवल दो बार सफलता हाथ लगी - रेस और कॉकटेल के साथ। ऐसे में प्रोड्यूसर सैफ के साथ रिस्क नहीं लेना चाहते।
वैसे पता नहीं वो सैफ अली खान कहां गए जो शानदार तरीके से लोगों को हैरान कर देते हैं। आपको याद दिला देते हैं, उनके कुछ बेहतरीन रोल -


Click it and Unblock the Notifications












