Ibrahim Ali Khan को फिटनेस में मिली 6 साल के तैमूर से टक्कर, मिलकर फ्लॉन्ट किए एब्स

ibrahim taimur

Ibrahim Ali Khan and Taimur pics: करीना कपूर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर इवेंट हो या फैमिली वेकेशन, तस्वीरें शेयर कर फैंस को ट्रीट देना नहीं भूलती हैं। अब करीना कपूर ने एक बार फिर तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में इब्राहिम अली खान और तैमूर एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों घर में खड़े हैं और इब्राहिम अली खान अपने एब्स को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वहीं, तैमूर भी अपने बड़े भाई को कॉपी करते दिख रहे हैं। इब्राहिम अली खान इस दौरान सफेद टी शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं तो वहीं तैमूर पीले रंग की टी शर्ट और शॉर्ट्स में दिख रहे हैं।

इब्राहिम अली खान इस तस्वीर में तैमूर को देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'क्या कल सिबलिंग्स डे था या फिर आज है या हर दिन है? इगी और टिम टिम' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी भी बनाई है। यूजर्स को दोनों की ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है।

यूजर्स करीना कपूर की इस तस्वीर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने तैमूर अली खान की तारीफ करते हुए कहा है कि इतने छोटे बच्चे का एब्स कैसे दिख सकता है। एक यूजर ने लिखा है- क्या लिटिल नवाब वर्कआउट करते हैं? करीना कपूर की इस तस्वीर को 7 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

बता दें कि, करीना कपूर और सैफ अली खान ने 2012 में शादी रचाई थी। शादी के 4 सालों के बाद करीना कपूर ने 2016 में तैमूर को और 2021 में जेह जन्म दिया था। वहीं, सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के पहले से दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X