सैफ अली खान के साथ जीवा धोनी की इस तस्वीर से नहीं हटेगी आपकी नजर- वायरल
बीता रविवार क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी शानदार और ऐसे में भारत का पाकिस्तान को विश्व कप में हराना सोने पे सुहागा था। इस दौरान जहां पूरा देश इंडियन क्रिकेट टीम को चियर कर रहा था तो वहीं सैफ अली खान भी मैदान में मौजूद थे। गौरतलब है कि इस बार विश्वकप इंग्लैंड में खेला जा रहा है। इस दौरान सैफ अली खान की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें वो जीवा धोनी के साथ नजर आ रहें हैं। जीवा, महेंद्र सिंह धोनी की बेटी हैं और काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं।
आए दिन उनकी क्यूट हरकतें कैमरे में कैद हो जाती हैं। इस तस्वीर में वो सैफ अली खान के साथ काफी स्टाइल से पोज मारती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

शायद ही कोई ऐसा मैच होता होगा जब जीवा अपनी मां के साथ मैदान में पहुंचकर पापा को चियर करने ना जाती हों। फिलहाल ये मैच जीवा का विश्वकप डेब्यू मैच था।
सैफ अली खान की इसके अलावा एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो इंडियन टीम की जर्सी में नजर आ रहें हैं और मैदान से टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहें हैं। सैफ अली खान इस समय फिल्म जवानी जानेमन को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications