Poster- लाल कप्तान से सामने आया नया धमाकेदार पोस्टर- सैफ अली खान का खतरनाक अंदाज
सुपरस्टार सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म लाल कप्तान को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और इस समय एक और नया पोस्टर इस फिल्म से रिलीज किया गया है। इस पोस्टर को ट्रेड इनालिस्ट तरण आदर्श ने पोस्ट किया है। बता दें कि इस फिल्म के बैक टू बैक 2 टीजर रिलीज हो चुके हैं और दोनो ही काफी ज्यादा खतरनाक नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान को लेकर खबर है कि वो फिल्म में एक नागा साधु के किरदार में नजर आएंगे और उनका लुक भी काफी खतरनाक लग रहा है।
लगातार सामने आ रहे पोस्टर्स के साथ इतना तो अंदाजा हो गया है कि फिल्म में काफी ज्यादा एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है और सैफ अली खान कुछ अलग धमाका करने वाले हैं।

इस पोस्टर को अगर आप गौर से देखेंगें तो सैफ अली खान ने हाथों में अंग्रेजों के जमाने की बंदूक ली हुई है और पीछे पेड़ कुछ लोग लटके हुए हैं। इसके अलावा विदेशी लोग घोड़ों पर किसी मकसद के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं।
पोस्टर काफी ज्यादा दिलचस्प लग रहा है और देखना ये है कि लोगों की कैसी प्रतिक्रिया आती है। इस फिल्म को नवदीप सिंह निर्देशित कर रहे हैं और इरॉस के साथ मिलकर आनंद एल राय ने इसको प्रो़डयूस किया है। इस फिल्म के लिए सैफ अली खान के फैंस को 18 अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा...


Click it and Unblock the Notifications











