#ALERT: फिर आ रही है ये धंमाकेदार फिल्म....इस बार विलेन बन जाएंगे हीरो!
काफी समय से सैफ अली खान परदे पर नहीं दिखे हैं लेकिन अब वो एकदम दमदार वापसी करने वाले हैं और ऐसे किरदार में जिसके लिए उन्हें जितने अवार्ड दिए जाएं कम हैं। और इस बार वो फिल्म के धारदार हीरो होंगे।
बॉलीवुड में एक एक्टर की असली परख शानदार डायरेक्टर ही कर सकता है और सैफ अली खान को परखा था विशाल भारद्वाज ने। जब वो ओमकारा के लंगड़ा त्यागी बनकर सबसे सामने आए तो सबके होश ही उड़ गए।
बॉलीवुड के बेस्ट विलेन की अगर बात की जाए तो सैफ अली खान का लंगड़ा त्यागी सबको ज़रूर याद आएगा। और अब लंगड़ा त्यागी वापस लौट रहा है। जी हां, विशाल भारद्वाज ओमकारा का स्पिन ऑफ बनाने की तैयारी में हैं।

इस खबर से सैफ अली खान के फैन्स तो बहुत खुश हो जाएंगे। क्योंकि अगर सैफ के बेस्ट किरदारों में कोई रोल गिना जाएगा तो उनमें से एक लंगड़ा त्यागी भी होगा।
और इस बार तो ये ओमकारा का स्पिन ऑफ है। यानि कि लंगड़ा त्यागी के लंगड़ा त्यागी बनने की कहानी। इसका मतलब फिल्म के हीरो और विलेन दोनों सैफ अली खान होंगे। कहने का मतलब कि लंगड़ा त्यागी के लंगड़ा त्यागी बनने की कहानी।
वैसे याद दिला देते हैं, सैफ अली खान के कुछ बेस्ट किरदार -


Click it and Unblock the Notifications











