#Trailer: हो गया एलान....जनवरी 2018 की ओपनिंग KHANDAR होगी!
Recommended Video

काफी समय से अफवाहें थीं कि सैफ अली खान स्टारर कालाकांदी अब रिलीज़ नहीं होगी। यानि कि थियेटर रिलीज़ की जगह, फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेज़न पर डिजिटल रिलीज़ कर दी जाएगी।
लेकिन इन सब अफवाहों को दरकिनार करते हुए, फिल्म की रिलीज़ डेट, ट्रेलर के साथ अनाउंस हो चुकी है। फिल्म 12 जनवरी 2018 को बड़े परदे पर होगी।

इतना ही नहीं, फिल्म का ट्रेलर देखकर आप समझ जाएंगे कि अभी तक फिल्म क्यों लटकी पड़ी थी। वहीं फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 72 कट्स के साथ पास करने की डिमांड की थी। इसके बाद अब फिल्म को FCAT ने एक कट के साथ पास कर दिया है।
फिल्म का ट्रेलर देखकर आप भी चौंक जाएंगे। और अगर आप देल्ही बेली फैन है तो हो सकता है कि आप फिल्म की डार्क कॉमेडी से इत्तेफाक रखते हों।
विजय राज़, अक्षय ओबेरॉय के साथ सैफ अली खान जनवरी ओपनिंग तो करेंगे ये तय है। लेकिन दुख की बात ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जनवरी के BAD LUCK में फंस जाएगी।
यकीन नहीं होता तो यहां देखिए जनवरी ओपनिंग कर चुकी फिल्मों का हाल।


Click it and Unblock the Notifications












