सेंसर बोर्ड की वजह से बढ़ी सैफ की फिल्म कालाकंदी की रिलीज डेट..
सैफ अली खान की आने वाली फिल्म कालाकंदी का टीजर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था। टीजर के आने के बाद से लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन दर्शकों को फिल्म का और भी इंतजार करना होगा क्योंकि फिल्म का रिलीज पोस्टपोंड कर दिया गया है।
[दो KING एक साथ..ये बॉलीवुड की सबसे खास तस्वीरें हैं..जरूर देखें ]
जी हां फिल्म अब अपने तय तारीख 8 सितंबर को नहीं रिलीज होगी क्योंकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ कट्स को कहा था और इस प्रक्रिया में अभी समय लगेगा। कालाकंदी 6 अलग-अलग कैरेक्टर की कहानी है जो बिल्कुल अलग माहौल के हैं। इस कैरेक्टर को निभाने के लिए सैफ अली खान ने इसपर काफी रिर्सच और मेहनत किया।

उन्होंने कहा था कि "इस किरदार को निभाने के लिए मैंने एक्टिंग और तकनीक से जुड़ी कई किताबें पढ़ी। ये अब तक के मेरे सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक है। फिल्म में दीपक डोबरियाल और विजय राज की दमदार एक्टिंग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आएगी।
फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी ताकि दर्शकों का इंतजार खत्म हो।


Click it and Unblock the Notifications











